सोमवार 23 नवंबर 2026 - 16:55
इराक वे विभिन्न शहरो मे बहरैनी धर्मगुरूओ से एकजुटता व्यक्त करने के लिए विरोध प्रदर्शन, तत्काल रिहाई की मांग

इराक़ के विभिन्न शहरो विशेष रूप से बग़दाद और नजफ अशरफ़ मे जनता ने बहरैन के शिया धर्मगुरूओ के खिलाफ़ आले खलीफ़ा सरकार की ओर से सुनाई गई सज़ाओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैलीया निकाली। प्रदर्शनकारीयो ने सज़ाओ की निंदा करते हुए बहरैनी धर्मगुरूओ की तत्काल रिहाई की मांग की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इराक़ के विभिन्न शहरो विशेष रूप से बग़दाद और नजफ अशरफ़ मे जनता ने बहरैन के शिया धर्मगुरूओ के खिलाफ़ आले खलीफ़ा सरकार की ओर से सुनाई गई सज़ाओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और रैलीया निकाली। प्रदर्शनकारीयो ने सज़ाओ की निंदा करते हुए बहरैनी धर्मगुरूओ की तत्काल रिहाई की मांग की।

रिपोर्ट के अनुसार, बगदाद और नजफ अशरफ मे आयोजित विरोधी सभाओ मे धर्मगुरूओ, धार्मिक छात्रो और जनता की बड़ी संख्या ने भाग लिया और बहरैन की जनता और गिरफ्तार धर्मगुरूओ के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस अवसर पर लोगो ने बहरैनी सरकार द्वारा गिरफ़्तार धर्मगुरूओ के फोटो भी उठाए हुए थे।

इस संबंध मे बक़ीयातुल्लाहिल आज़म संगठन के दस्तो ने भी बहरैन की जेलो मे क़ैद शिया धर्मगुरूओ के समर्थन मे विरध प्रदर्शन का आयोजन किया और उनकी रिहाई की मांग की।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha